श्रेणी
आधार परिचय समाचार पत्र APS NEWS भारत https://www.facebook.com/syed.sonu.35.email media house न्यूज़ पेपर प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया NanparaSuchkaSamna. AIMA News pargya didi Uncategorized

आधार परिचय समाचार पत्र APS News भारत

प्रधान संपादक डॉ शक्ति सिंह लखनऊ देवी पाटन मण्डल ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर नानपारा जिला बहराइच

आधार परिचय समाचार पत्र APS News भारत रिपोर्टर. फराज़ खान नानपारा

जनपद बहराइच

नानपारा आदर्श नगर पालिका परिषद की बड़ी लापरवाही सामने आई नानपारा बहराइच रोड़ पर दादा हाउस के पास सड़क पर गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया आने जाने जाने वाले सभी नागरिकों को इस गड्ढे से बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है रात बिरात अगर सामने से बड़ी ट्रक आ रही है मोटरसाइकिल के ऊपर लाइट पड़ती है तो वह गड्ढा दिखाई नहीं देता है ऐसे ही हादसे का शिकार हुए फ़राज़ खान पुत्र गढ़ मोहम्मद सलीम खान मोहल्ला तोपखाना नानपारा बहराइच के रहने वाले इनकी मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे रात मे डॉक्टर के पास जाना पड़ा कि अचानक से रोड पर गड्ढा आया उसमें गाड़ी चली गई जिस से इन की गाड़ी का बहुत नुकसान हुआ है और काफी चोट लगी है और कई और लोग का नगर पालिका की लापरवाही से नुकसान हुआ है इसका जिम्मेदार कौन है और जल्द से जल्द इस काम को पूरा किया जाए

श्रेणी
आधार परिचय समाचार पत्र APS NEWS भारत https://www.facebook.com/syed.sonu.35.email media house न्यूज़ पेपर प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया NanparaSuchkaSamna. AIMA News pargya didi Uncategorized

आधार परिचय समाचार पत्र APS News भारत

प्रधान संपादक डॉ शक्ति सिंह लखनऊ

नानपारा मे कई बाइक का हुआ चालान,बिना मास्क पर भी हुई शक्ति

कोतवाल नानपारा मय फोर्स के साथ निकले,,,गलियों के गस्त पर,,,,गलियों के दुकानदारों में दिखी खलबली,,,,,
मास्क व गाइडलाइंस उलंघन पर शख्त
कई बाइक का हुआ चालान,बिना मास्क पर भी हुई शक्ति

नानपारा मे कई बाइक का हुआ चालान,बिना मास्क पर भी हुई शक्ति
कोतवाल नानपारा मय फोर्स के साथ निकले,,,गलियों के गस्त पर,,,,गलियों के दुकानदारों में दिखी खलबली,,,,,
मास्क व गाइडलाइंस उलंघन पर शख्त
कई बाइक का हुआ चालान,बिना मास्क पर भी हुई शक्ति
आधार परिचय समाचार पत्र APS News भारत देवी पाटन मण्डल ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर नानपारा बहराइच
श्रेणी
आधार परिचय समाचार पत्र APS NEWS भारत https://www.facebook.com/syed.sonu.35.email media house न्यूज़ पेपर प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया NanparaSuchkaSamna. AIMA News pargya didi Uncategorized

आधार परिचय समाचार पत्र APS News भारत

[१ सम्पूर्ण तहसीलों में 24 मई से 8 जून तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन लागू
जिला ने दिए सभी तहसीलों को दिए दिशा-निर्देशों, अब से दो दिन की जगह तीन दिनों तक होगा वीकेंड कफ्र्यू
विवाह समारोहों 30 जून तक स्थगित, मनरेगा कार्यों के लिए ग्रामीण विकास विभाग अलग से करेगा आदेश जारी
क्राइम रिर्पोटर दिनेश चंद अग्रवाल
गंगापुर सिटी 24 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में जन अनुशासन लॉकडाउन को 15 दिन और बढ़ाने के लिए दिए गए। सुझाव के मद्देनजर रखते हुए जिला कलेक्टर ने पुरे जिले में बैठक कर हर तहसीलों के उपखण्ड अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर कोरोना गाईडलाईन को सख्ती से पालना करवाना की हीदायत दी। सम्पूर्ण तहसीलों में 24 मई से 8 जून तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी की गई है। मंत्रिपरिषद ने पॉजिटिव केस की संख्या में कुछ कमी आने के बावजूद संक्रमण एवं मृत्यु दर तथा अस्पतालों पर अत्यधिक दबाव होने के कारण लॉकडाउन जैसे सख्त कदमों को जारी रखने का सुझाव दिया था। त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन के तहत परिवार, वार्ड, ग्राम, शहर एवं राज्य स्तर पर सामाजिक व्यवहार में कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप बदलाव लाने की अपेक्षा की गई है। प्रथम स्तर पर पारिवारिक जिम्मेदारी समझते हुए लोगों को कुछ समय के लिए बाहरी व्यक्तियों का घर में प्रवेश रोकना होगा। अति-आवश्यक होने पर खुले स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मिला जा सकता है, ताकि परिवार के बुजुर्ग, बच्चे एवं अन्य लोग सुरक्षित रहें। दूसरे स्तर पर गांव और मोहल्ले में ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश रखना होगा, जिनसे संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी स्थान पर 5 से ज्यादा लोग एकत्र ना हों। इसी प्रकार तीसरे स्तर पर मेडिकल इमरजेंसी और अनुमत श्रेणी के अलावा एक शहर से दूसरे शहर, शहर से गांव, गांव से शहर तथा एक गांव से दूसरे गांव में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रखना होगा। ग्राम स्तरीय निगरानी समितियों को इसमें अपनी विशेष भूमिका निभानी होगी। समस्त प्रदेशवासियों को इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए अपने सामाजिक व्यवहार में बदलाव लाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विवाह समारोह में भीड़ जुटना संक्रमण के प्रसार का एक बड़ा कारण रहा है। इसे देखते हुए विशेषज्ञों की सलाह एवं जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर 30 जून तक विवाह स्थगित रखने की अपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल को आवश्यक रूप से अपने व्यवहार में शामिल करें ताकि स्थिति में सुधार होने पर लॉकडाउन की पाबंदियों में शिथिलता दी जा सके। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से कुछ तकलीफें जरूर होती हैं, लेकिन संक्रमण प्रसार की वर्तमान स्थितियों में प्रदेशवासियों की जीवनरक्षा के लिए ये प्रतिबंध लगाना जरूरी है। इसके तहत आईएलआई लक्षणों वाले मरीजों का चिन्हीकरण, मेडिकल किट वितरण, जांच, होम आइसोलेशन एवं उपचार की नियमित निगरानी की जाएगी। डोर-टू-डोर सर्वे का काम इस प्रकार किया जाएगा जिससे प्रत्येक घर का सर्वे 10 दिन में हो जाए और यह प्रक्रिया प्रत्येक 10 दिवस में दोहरायी जाए।
त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन के तहत दिए प्रमुख दिशा-निर्देश
राज्य में 24 मई की प्रात: 5 बजे से 8 जून की प्रात: 5 बजे तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन रहेगा। सार्वजनिक स्थल एवं कार्यस्थल पर फेस मास्क या फेस कवर नहीं लगाने पर जुर्माना राशि 500 से बढ़ाकर 1 हजार रूपए की गई है। डेयरी एवं दूध की दुकानों, मंडियां, फल-सब्जी, फूल माला की दुकानों तथा फल-सब्जी का ठेले, साइकिल, रिक्शा, ऑटो रिक्शा एवं मोबाइल वैन के माध्यम से विक्रय को छोडक़र बाजार शुक्रवार 28 मई दोपहर 12 बजे से मंगलवार 1 जून प्रात: 5 बजे तक तथा शुक्रवार 4 जून दोपहर 12 बजे से मंगलवार 8 जून प्रात: 5 बजे तक बंद रहेंगे। राज्य में विवाह समारोह 30 जून तक स्थगित रखे जाएं। विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार के समारोह, डीजे, बारात एवं निकासी तथा प्रीतिभोज आदि की अनुमति 30 जून तक नहीं होगी। विवाह घर पर ही अथवा कोर्ट मैरिज के रूप में ही करने की अनुमति होगी, जिसमें केवल 11 व्यक्ति ही अनुमत होंगे। जिसकी सूचना वेब पोर्टल Covidinfo.rajasthan.gov.in पर या हैल्प लाइन नम्बर 181 पर देनी होगी। विवाह में बैण्ड-बाजे, हलवाई, टैन्ट या इस प्रकार के अन्य किसी भी व्यक्ति के सम्मिलित होने की अनुमति नहीं होगी। शादी के लिए टैन्ट हाउस एवं हलवाई से संबंधित किसी भी प्रकार के सामान की होम डिलीवरी भी नहीं की जा सकेगी। मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल एवं होटल परिसर शादी-समारोह के लिए बंद रहेंगे। विवाह स्थल मालिकों, टैन्ट व्यवसायियों, कैटरिंग संचालकों और बैण्ड-बाजा वादकों आदि को एडवांस बुकिंग राशि आयोजनकर्ता को लौटानी होगी या बाद में आयोजन करने पर समायोजित करनी होगी। किसी भी प्रकार के सामूहिक भोज की अनुमति नहीं होगी। आमजन से अपील है कि पूजा-अर्चना, इबादत, प्रार्थना घर पर रहकर ही करें। मेडिकल सेवाओं के अतिरिक्त सभी प्रकार के निजी एवं सरकारी परिवहन के साधन जैसे- बस, जीप आदि पूरी तरह बंद रहेंगे। बारात के आवागमन के लिए बस, ऑटो, टैम्पो, ट्रेक्टर, जीप आदि की अनुमति नहीं होगी। अन्तर्राज्यीय एवं राज्य के भीतर माल का परिवहन करने वाले भारी वाहनों का आवागमन, माल की लोडिंग एवं अनलोडिंग तथा इस कार्य के लिए नियोजित व्यक्ति अनुमत हांगे। राज्य में मेडिकल, अन्य इमरजेंसी एवं अनुमत श्रेणियों को छोडक़र एक जिले से दूसरे जिले, एक शहर से दूसरे शहर, शहर से गांव, गांव से शहर और एक गांव से दूसरे गांव में सभी प्रकार के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वैक्सीनेशन के लिए लोग अपने निवास स्थान से संबंधित नगरीय निकाय या पंचायत समिति की सीमा में स्थित टीकाकरण स्थल पर ही जा सकेंगे। राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे के भीतर करवाई गई आरटीपीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यदि कोई यात्री नेगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसे 15 दिन के लिए क्वारेंटीन किया जाएगा। श्रमिकों के पलायन को रोकने के लिए उद्योगों एवं निर्माण से संबंधित सभी इकाइयों में कार्य करने की अनुमति होगी। श्रमिकों को आवागमन में असुविधा नहीं हो, इसके लिए Covidinfo.rajasthan.gov.in के माध्यम से ट्रांजिट पास सेल्फ जनरेट किया जा सकेगा। यह पास कार्यावधि से एक घंटे पहले तथा कार्यावधि खत्म होने के एक घंटे बाद तक घर से कार्य स्थल एवं कार्य स्थल से घर के लिए मान्य होगा। उद्योग एवं निर्माण इकाई द्वारा श्रमिकों के आवागमन के लिए विशेष बस का संचालन अनुमत होगा। जिसकी सूचना ऑनलाइन वेब पोर्टल पर उपलब्ध करानी होगी। निर्माण सामग्री से संबंधित दुकानें नहीं खुल सकेगी। माल के आवागमन के लिए दी गई छूट के अनुसार दूरभाष अथवा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ऑर्डर मिलने पर सामग्री की आपूर्ति की जा सकेगी।
मंगलवार से शुक्रवार तक खुलेगी दुकानें
खाद-बीज एवं कृषि उपकरण, पशु चारा एवं किराना की दुकान मंगलवार से शुक्रवार तक प्रात: 6 बजे से प्रात: 11 बजे तक खुल सकेंगी। ऑप्टीकल्स की दुकानें मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रात: 6 बजे से 11 बजे तक खोली जा सकेंगी। राशन की दुकानें प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक तथा मेडिकल की दुकानें प्रतिदिन 24 घंटे खोली जा सकेंगी। फल-सब्जी का ठेले, साइकिल, रिक्शा, ऑटो रिक्शा एवं मोबाइल वैन के माध्यम से विक्रय प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से शाम 5 बजे तक अनुमत होगा। मण्डियां, फल-सब्जी एवं फूल मालाओं की दुकानें प्रतिदिन प्रात: 6 से प्रात: 11 बजे तक खोली जा सकेंगी। डेयरी एवं दूध की दुकानें प्रतिदिन सुबह 6 से 11 बजे तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक अनुमत होंगी। इंदिरा रसोई एवं प्रोसेस्ड फूड की होम डिलीवरी प्रतिदिन रात 9 बजे तक अनुमत होगी। ई-मित्र सेवाएं शाम 4 बजे तक अनुमत होंगी। मनरेगा कार्यां के लिए ग्रामीण विकास विभाग अलग से आदेश जारी करेगा। रबी की फसलों की मंडियों में आवक तथा समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की गतिविधियां कोविड प्रोटोकॉल की पालना के साथ अनुमत होगी। किसानों के मंडी पहुंचने एवं वापस आने के अलावा मंडी परिसर के बाहर आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित होगा। किसानों को मंडी जाते समय अपने माल का सत्यापन एवं वापस जाते समय ब्रिकी की रसीदें या बिल का सत्यापन करवाना होगा। कुछ जिलों में संक्रमण के प्रसार की स्थिति में सुधार हुआ है। स्थिति और ठीक होने तथा लोगों द्वारा जन अनुशासन की प्रभावी पालना सुनिश्चित होने पर 1 जून से इन जिलों में व्यावसायिक गतिविधियों में और छूट दी जा सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के दौरान दुकानदार गोले बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करेंगे तो दुकानदार पर 500 रूपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।
[24/05, 6:59 pm] +91 94132 94475: डबलूसीआरईयू ने रेलवे बोर्ड से की मांग
ईयर एंडिंग मानार्थ पास वैधता की अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ाएं
क्राइम रिर्पोटर दिनेश चंद अग्रवाल
गंगापुर सिटी 24 मई। आल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन व वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मांग की है कि रेल कर्मचारियों को मिलने वाले ईयर एंडिंग मानार्थ पास पीटीओ की वैधता अवधि बढ़ाकर 31 अक्टूबर किया जाए। वर्तमान कोरोना संक्रमण के चलते लगे देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से कर्मचारी इन पास का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि इस संबंध में एआईआरएफ के असिस्टेंट जनरल सैक्रेट्री व डबलूसीआरईयू के महामंत्री मुकेश गालव ने कि वर्तमान में कोरोना रेल मंत्रालय व रेलवे बोर्ड से कहा है कि संक्रमण के कारण लगभग पूरे देश में लॉकडाऊन लगा हुआ है, इसके चलते ट्रेनों के संचालन में भी काफी कमी आयी है और रेल प्रशासन लगातार ट्रेनों को रद्द कर रहा है। जिसके कारण रेल यात्री अपने मानार्थ पास व पीटीओ का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इन पास-पीटीओ के उपयोग की वैधता अवधि को 31 अक्टूबर तक बढ़ाने के लिए एआईआरएफ, डबलूसीआरईयू लगातार प्रयास कर रही है और इस संबंध में एआईआरएफ महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ को पत्र लिखा है। एआईआरएफ ने चेयरमैन रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर कहा है कि ईयर एंडिंग काम्पलीमेंटरी पास और पीटीओ की अवधि को वर्तमान गंभीर हालातों को देखते हुए बढ़ाया जाए, क्योंकि कोरोना संक्रमण के चलते कर्मचारी अपना पास-पीटीओ का उपयोग नहीं कर सके हैं। इसके उपयोग की अवधि को 31 अक्टूबर तक बढ़ाने से आगामी माहों में पडऩे वाले रक्षाबंधन, दशहरा, दीपावली के त्यौहारों के दौरान रेल कर्मचारी उपयोग कर सकेंगे।
[24/05, 6:59 pm] +91 94132 94475: कोरोना के संकट में आमजन की सेवा व वैक्सीनेसन के लिए करे जागरूक
आमजन की सहभागिता से ही जीत सकते है कोरोना से-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योनाथ सिंह
क्राइम रिर्पोटर दिनेश चंद अग्रवाल
गंगापुर सिटी 24 मई। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ राजस्थान प्रदेश की आज वर्चुअल वाट्सएप पर कोरोना के संकट से बाहर निकलने हेतु आज मिटिंग का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योनाथ सिंह प्रजापति राष्ट्रीय पदक से सम्मानित राष्ट्रीय, मुख्य महासचिव सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगलसेन प्रजापति, राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुरेश प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष बत्तीलाल फुलवाड़ा, प्रदेश मुख्य महासचिव अमर सिंह सलावद, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम बांसवाड़ा, तेजपाल भीलवाड़ा, प्रदेश प्रवक्ता राजीव प्रजापति, प्रदेश प्रचार मंत्री नानक राम ढिगारिया, प्रदेश सचिव पूरण ढण्ड, करौली जिला महासचिव प्रमोद प्रजापति, सवाई माधोपुर युवा जिला अध्यक्ष राकेश प्रजापति, युवा तहसील अध्यक्ष गजानंद प्रजापति, जिला मिडिया प्रभारी पुरूषोत्तम प्रजापति आदि पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योनाथ सिंह प्रजापति ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में कोरोना के कारण हालत बहुत ही ज्यादा खराब है और आमजन की जन सहभागिता से ही उक्त कोरोना महामारी की दूसरी बेब से विजय पा सकते है। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के सभी प्रदेशों की टीम द्वारा आमजन को जागरूक करने व उनको अधिक से अधिक वैक्सिन लगवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सुरेन्द्र कुमार प्रजापति ने कहा कि उक्त कोरोना काल में लोक डाउन लगने से आमजन का धंधा ठप्प होने से उसकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। ऐसे में संगठन की टीम उनको भोजन आदि की व्यवस्था करेगी ताकि वह एक जगह से दूसरी जगह पलायन न कर सकें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगलसेन प्रजापति ने कहा कि हमें आमजन के साथ-साथ पशु व पक्षियों का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि सभी आमजन अपने-अपने घरों में है और ऐसे में पशु व पक्षी की तरफ आमजन का ध्यान नहीं जा रहा है। ऐसे में हमारी टीम को ऐसे स्थान चिन्हित कर उनको चारा, व चूग्गा, पानी की व्यवस्था के लिए व्यवस्था करनी होगी। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश प्रभारी सुरेश प्रजापति ने कहा कि राजस्थान की टीम प्रत्येक जिले में आमजन को जागरूक करते हुए जरूरतमंदों को खाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही ये ही टीम बेजुवान पशुओं को चारे व पक्षियों को चूग्गा व पानी की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया है। साथ ही राजस्थान में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ राजस्थान के प्रत्येक जिले की टीम वैक्सिन 18 प्लस व 45 प्लस को वैक्सिन लगवाने हेतु प्रेरित भी किया जायेगा जिससे इस कोरोना जैसे महामारी रोग से विजय प्राप्त कर सकें साथ ब्लैक फंगस जैसे रोगों से जागरूक करने व घर में रहे। सुरक्षित रहे और दो गज दूरी मास्क जरूरी प्रशासन की एडवाईजरी का पालन करवाने हेतु जागरूक किया जायेगा। बेवजह सडक़ पर न निकले सरकार बार-बार कह रही है परन्तु कुछ लोगों के अभी भी समझ में नहीं आया ऐसे लोगों को जागरूक करने हेतुं जोर दिया जायेगा। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बत्ती लाल फुलवाड़ा ने कहा कि आज हमारे प्रदेश मुख्य महासचिव अमर सिंह सलावद का जन्म दिन है। सभी ने हार्दिक शुभकामना रूपी आर्शीवाद देकर जन्म दिन मनाया और कहा कि आज इस जन्म दिन के उपलक्ष्य में पक्षियों के लिए परिन्दे बांधकर उनको पानी की व्यवस्था आज से प्रारम्भ किया जायेगा।
फोटो-1-गंगापुर सिटी। बैठक में उपस्थित होते कार्यकर्ता।

श्रेणी
आधार परिचय समाचार पत्र APS NEWS भारत https://www.facebook.com/syed.sonu.35.email media house न्यूज़ पेपर प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया NanparaSuchkaSamna. AIMA News pargya didi Uncategorized

आधार परिचय समाचार पत्र APS News भारत

बस्ती। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जिला अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में स्थापित कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पहुंच कर प्रेस प्रतिनिधियों के लिए टीकाकरण के विशेष सत्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वहां उपस्थित स्टाफ को निर्देशित किया कि दिन में आने वाले सभी पत्रकारों को अलग से रजिस्ट्रेशन करते हुए उनका टीकाकरण करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए दोनों टीके सुरक्षित हैं। इस अवसर पर उपस्थित एसीएमओ डॉ0 फखरेयार हुसैन तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, महामंत्री रमेश मिश्र तथा सहायक निदेशक सूचना प्रभाकर तिवारी ने उनका स्वागत किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने बताया कि टीकाकरण कराने में कोई दिक्कत नहीं है। लगभग 80 प्रतिशत पत्रकारों ने जो 45 वर्ष की आयु से अधिक हैं टीका लगवा लिया है। समय आने पर उनका दूसरा डोज भी लगवाया जाएगा।
पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की तीसरी संभावित लहर के संबंध में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। विशेष रुप से बच्चों के लिए आईसीयू वार्ड तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इंसेफलाइटिस से इलाज के लिए पीकू वार्ड तैयार किए गए थे, उन्हें पुनः से सक्रिय किया जा रहा है। स्टाफ की तैनाती की जा रही है तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है।
इस अवसर पर अर्बन क्षेत्र के नोडल डॉ0 एके कुशवाहा, एंबुलेंस प्रभारी डॉ0 राकेश मणि, टीकाकरण केंद्र के प्रभारी सचिन कुमार, टीकाकरण केंद्र के नोडल/सहायक निदेशक मत्स्य संदीप वर्मा, यूएनडीपी के हरेंद्र मिश्र, बीएन मिश्र, पत्रकार, विवेक गुप्ता, देवेंद्र पांडेय, संजय राय, अमृतलाल, अजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

श्रेणी
आधार परिचय समाचार पत्र APS NEWS भारत https://www.facebook.com/syed.sonu.35.email media house न्यूज़ पेपर प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया NanparaSuchkaSamna. AIMA News pargya didi Uncategorized

आधार परिचय समाचार पत्र APS News भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती।SP आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस को मिली सफलता।

800 लीटर रेक्टी फाईड स्प्रीट व 325 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ 4 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

सीओ शेषमणि उपाध्यक्ष नेतृत्व में SOG प्रभारी मृत्युंजय पाठक ,सर्विलांस, आबकारी SHO हरैया विकास यादव की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार।

8 लाख रुपये बताई जा रही बरामद स्प्रीट और शराब की कीमत।

हर्रैया थाना में धारा 272 IPC व 60(क) 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा हुआ दर्ज।

पुलिस ने अभियुक्त विंनोद राजभर,भजिमन उर्फ कुकुन, गोली राजभर ,राजू गुप्ता उर्फ जरलाहे को किया गिरफ्तार।

अभियुक्तो के ऊपर पहले से भी दर्ज है कई मुकदमे।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम आबकारी निरीक्षक संजय कुमार सर्विलांस प्रभारी जितेन्द्र सिंहSOG टीम के बुद्धेश कुमार, दिलीप कुमार, आदित्य पाण्डेय, अजय कुमार यादव, सर्विलांस सेल के जितेन्द्र यादव, जनार्दन, संतोष यादव रहे शामिल।

रिपोर्ट-विशाल सिंह ब्यूरो चीफ बस्ती

श्रेणी
Uncategorized

जीवन अनमोल है

श्रेणी
आधार परिचय समाचार पत्र APS NEWS भारत https://www.facebook.com/syed.sonu.35.email media house न्यूज़ पेपर प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया NanparaSuchkaSamna. AIMA News pargya didi Uncategorized

आधार परिचय समाचार पत्र APS NEWS भारत

भाजपाईयों ने 663 लोगो को किए भोजन के पैकेट वितरित
नोट-यह समाचार व फोटो विज्ञापन दाता पार्टी का है।
क्राइम रिर्पोटर दिनेश चंद अग्रवाल
गंगापुर सिटी 22 मई। भाजपा सेवा ही संगठन के अंतर्गत भाजपा द्वारा कोरोना काल मे किए जा रहे सेवा कार्य कोरोना वॉरियर्स का मनोबल एवं आत्मसम्मान बढ़ाने में सहायक हो रहे है। पूर्व विधायक मान सिंह गुर्जर के नेतृत्व में संचालित चाय-नाश्ता कार्यक्रम समयबद्ध तरीके से पार्टी वरिष्ठ एवं विभिन्न क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही सेवा के अंतर्गत संचालित है। लगभग सभी सरकारी दफ्तरों ईदगाह मोड, फब्बारा चौक, मिनी सचिवालय उदेई मोड़ पुलिस चौकी, कॉलेज रोड़ पुलिस चौकी, ऑक्सीजन सिलेंडर वितरण केन्द्र व अन्य स्थानों पर अपना कर्तव्य निभा रहे फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स को निश्चित समय पर कार्यकर्ता चाय-बिस्किट पहुंचा रहे है। शनिवार को चाय नाश्ता कार्यक्रम को तैयार करने के लिए प्रवक्ता धनेश शर्मा, महामंत्री मिथलेश व्यास, चिरंजीलाल लोधा, गोविंद गुप्ता सेवा वाले, अपोलो कंपनी मैनेजर गोपाल गर्ग, पार्षद कमलेश महावर, मंडल महामंत्री अशोक कमालपुर आदि ने मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास के संयोजन में की गई। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में संचालित इस चाय-बिस्किट के नाश्ते को तैयार करने के लिए अलग-अलग क्षेत्र के कार्यकर्ता पंहुच रहे है। जो स्वयं ही अपनी जिम्मेदारी तय कर सेवा दे रहे है। शनिवार के चाय नाश्ते की व्यवस्था गिरधारी बंसल द्वारा की गई। कोई भूखा न रहे इस उद्देश्य से भोजन व्यवस्था के अंतर्गत 603 भोजन पैकेट शहर के विभिन्न भागों में वितरित किए गए। जिसमें भोजन व्यवस्था में 450 पैकेट गिरधारी बंसल द्वारा एवं शेष पैकेटों की व्यवस्था नगर सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा की गई।
फोटो-4-गंगापुर सिटी। कोरोना वारियर्स को चाय पिलाते कार्यकर्ता।
श्रेणी
आधार परिचय समाचार पत्र APS NEWS भारत https://www.facebook.com/syed.sonu.35.email media house न्यूज़ पेपर प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया NanparaSuchkaSamna. AIMA News pargya didi Uncategorized

आधर परिचय समाचार पत्र APS NEWS भारत

भाविप शाखा कुशालगढ़ ने अस्पताल दिए 40 बेड शीट
क्राइम रिर्पोटर दिनेश चंद अग्रवाल
गंगापुर सिटी 22 मई। भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ द्वारा शनिवार को राजकीय चिकित्सालय स्थित कोविड-19 वार्ड के लिए 40 बेड शीट एवं 8 ड्रिप स्टैंड पीएमओ डॉ दिनेश चंद्र गुप्ता को भामाशाह अशोक कुमार गुप्ता, सुनील हार्डवेयर एवं आलोक मालधनी के सहयोग से प्रदान की गई। शाखा अध्यक्ष ने बताया कि कोविड-19 वार्ड में आवश्यकता अनुसार अन्य सामान शाखा एवं भामाशाह के सहयोग से प्रदान किया जाएगा। चिकित्सालय में शाखा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गोयल, प्रांतीय पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार मित्तल, आलोक मालधनी एवं भामाशाह सुनील गुप्ता सुनील हार्डवेयर के मालिक उपस्थित रहे।
फोटो-5-गंगापुर सिटी। अस्पताल को मेडीकल किट देते भामाशाह।

श्रेणी
आधार परिचय समाचार पत्र APS NEWS भारत https://www.facebook.com/syed.sonu.35.email media house न्यूज़ पेपर प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया NanparaSuchkaSamna. AIMA News pargya didi Naparasuchkasamna पिता ने कि कुरर हत्या Uncategorized

आधार परिचय समाचार पत्र APS NEWS भारत

10 व्यक्तिओं के चालान कटाकर वसूले 1500 रूपए
जरूरतमंद व्यक्तिओं को भोजन पैकेट बांटे रहे नगरपरिषद की टीम
क्राइम रिर्पोटर दिनेश चंद अग्रवाल
गंगापुर सिटी 22 मई। कोरोना वायरस के बढते संक्रमण को काबु पाने के लिए राज्य सरकार द्वारा दिनांक 10 मई से 24 मई तक नये दिशानिर्देश जारी कर रेड अलर्ट लॉक डाउन पूरी सख्ती के साथ सम्पूर्ण राज्य में लगाया गया है। जिससे कोरोना वायरस की संक्रमण की चेन को तोडकर इस वैश्विक महामारी को भारत देश में हराया जा सकें। राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की चेन को तोडने के लिए नये दिशानिर्देश जारी निकाय क्षेत्र में युद्वस्तर पर गली-मोहल्लों में सजगता एवं जन जागरूकता का संदेश की अपील की जा रही है। राज्य सरकार के आदेशों की पूर्ण पालना हेतु नगरपरिषद् गंगापुर सिटी द्वारा कोरोना रोकथाम हेतु लगाये गये वाहनों के अतिरिक्त ऑटो रिक्षा लगाकर मय कार्मिक की डयूटी नियुक्त शहर के प्रत्येक वार्ड की गलियों में पोस्टर, पम्पलेट, मास्क इत्यादि लेकर माईक एनाउंस के साथ आमजन को सजगता एवं जागरूकता हेतु समझाईष की अपील कर रोको टोको अभियान को सफल बनाया जा रहा है। साथ ही स्थानीय प्रषासन व नगरपरिषद् की संयुक्त टीम द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी गाईड लाईन का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों पर चालान कर जुर्माना वसूल करने की कार्यवाही नियमित कर रही है। शनिवार को संयुक्त टीम ने 10 व्यक्तियों के चालान कर 1500 रूपये राषि का जुर्माना वसूल किया गया। परिषद् द्वारा संक्रमण को काबु करने के लिए नियुक्त टीम द्वारा पूर्ण निष्ठा के साथ जन जागरूकता हेतु युद्वस्तर कार्य रही है। जिसमें ऑटो रिक्षा, ई-रिक्षा एवं साईकिल रिक्षा के द्वारा शहर के मुख्य स्थानों, मुख्य बाजारों, मार्गो, सार्वजनिक व पब्लिक स्थानों पर मुख्यमंत्री अपीलीय पोस्टर, पम्पलेट एवं गरीब व्यक्तियों को नि:शुल्क मास्क वितरण किया जा रहा है। परिषद् द्वारा कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए अपने सीमित संसाधनों से नियुक्त सेनटाईजेषन टीम द्वारा पूर्ण निष्ठा के साथ शहर में सोडियम हाईपोक्लोराईड से सेनेटाईषन का कार्य किया जा रहा है। टीम द्वारा नियमित रूप प्रतिदिन कोविड सेंटर, कंटेटमेंट जोन, ऑक्सीजन कंट्रोल रूम, राजकीय अस्पताल परिसर, डिस्पेंसरी उदेईमोड, जेल परिसर, न्यायालय कोर्ट, सब्जीमंडी, व्यापार मंडल, इद्रिरा रसेाई, आश्रय स्थल, बस स्टेण्ड एवं मुख्य स्थानों, मुख्य बाजारों, मुख्य मार्गो, सार्वजनिक व पब्लिक स्थानों सोडियम हाईपों क्लोराईड का छिडकाव किया जा रहा है एवं इनके अतिरिक्त वार्डो में भी छिडकाव निरन्तर किया जा रहा है इन गतिविधियों के अतिरिक्त परिषद् द्वारा चिन्हित जरूरतमंद व्यक्तियों को आवष्यकता अनुसार नि:षुल्क भोजन के पैकेज की व्यवस्था, नि:शुल्क एम्बुलेस व्यवस्था, कोरोना जनित मृत्यु होने पर स-सम्मान अंतोष्टी की जा रही है। इंदिरा रसोई प्रभारी रामेन्द्र शर्मा जिला प्रबन्धक डे-एनयूएलएम ने बताया कि नगरपरिषद् गंगापुरसिटी में संचालित इंदिरा रसोई के माध्यम से अलग अलग वार्डो में गरीब व जरूरत मंद लोगों को कोविड सेंटारों पर एवं संचालित आश्रय स्थलों में रूकने वाले व्यक्तियों को नि:षुल्क भोजन नियमित रूप से सुबह व शाम नगरपरिषद् की टीम के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रशासन व पुलिस बल ने किए 197 व्यक्तिओं के चालान
राजस्थान सरकार के दिशा-निर्देशानुसार महामारी रेड अलर्ट जन-अनुशासन लॉकडाउन की पूर्ण पालना करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली, एसडीएम अनिल चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना, तहसीलदार ज्ञानचन्द जैमन, थानाधिकारी गंगापुर सिटी, थानाधिकारी सदर एवं पुलिस जाप्ते के द्वारा गंगापुर में लोगों को कोविड-19 के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया और उनकी सख्ती से पूर्ण पालना करवाई गई। गंगापुर सिटी में लगे विभिन्न नाकों व अन्तरजिला स्तरीय नाकों का चैक किया गया। शहर के प्रमुख मंदिर, मस्जिद, धार्मिक स्थलों को चैक किया गया। लॉकडाउन के चलते मास्क नहीं लगाने एवं बेवजह घूमने वाले 200 व्यक्तियों के चालान काटे गए और 27 दुपाहिया एवं चौपहिया वाहनों की एमबीएक्ट के तहत जप्ती व चालान कर कार्यवाही की। गंगापुर के अन्दर लगे नाका उदेई मोड़, फब्बारा चौक, ईदगाह मोड़, रेलवे स्टेशन, नादौती तिराहा, सालोदा पर लगाए गए समस्त पुलिस जाप्ते को चैक किया जाकर उन्हे ब्रीफ किया गया। गंगापुर के बाहर लगे नाके पिलोदा, रामसिंहपुरा, पिपलाई एवं बामनवास इलाके में कोरोना की पालना हेतु भ्रमण किया गया। सभी नाकों पर सख्ती से नाकाबंदी की जा रही है एवं लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों की पूर्णत: पालना करवाई जा रही है व उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
फोटो-2-3-गंगापुर सिटी। अस्पताल में सैनेटाईज करते अधिकारी व नाकाबंदी पर गश्त देती पुलिस।

श्रेणी
Uncategorized

https://freenanparasuchkasamn.wordpress.com/ नशा मुक्ति भारत अभियान

← Back

Your message has been sent

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें